सहरसा, अप्रैल 18 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा मंडल कारा में गुरुवार की आधी रात जिला प्रशासन और सहरसा पुलिस की टीम ने सघन छापेमारी किया । औचक निरीक्षण से काफी देर तक हडकंप मचा रहा ।लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री बरामदगी नहीं होने से प्रशासन ने राहत की सांस लिया। अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की कई टुकड़ियां एक साथ मंडल कारा के अंदर दाखिल हुई। अंदर महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग एक-एक वार्ड की बारीकी से तलाशी लिया। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक शुरु हुई जांच पड़ताल से जेल कर्मियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छापेमारी लगभग डेढ़ घंटे तक चली। यह भी पढ़ें- मंडल कारा में डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने की तीन घंटे तक औचक जांच छापेमारी शुरू होने के कुछ देर बाद डीएम दीपेश कुमार, एसपी हिमांशु भी मंडल कारा पहुंचे और दोनों अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.