इटावा औरैया, मई 20 -- इटावा, संवाददाता। शहर के कई मोहल्लो में बीच रात में बिजली गोल हो गई और फिर तीन-चार घंटे तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई इसके चलते लोग काफी परेशान रहे। एकता कॉलोनी में रात 11:00 बजे के करीब बिजली चली गई और फिर 2:00 बजे के बाद ही बिजली सप्लाई आई। इसी तरह लाइन पार क्षेत्र में अशोकनगर में तकनीकी खराबी के कारण बिजली गोल हो गई । रात 9:00 बजे गई बिजली मध्य रात को 1:00 बजे के बाद सप्लाई बहाल हो सकी। अशोकनगर शहरिया में ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण दिन में भी बिजली सप्लाई बंद रही । सुबह से शाम तक मुश्किल से 3 घंटे ही बिजली मिल सकती । यह भी पढ़ें- 250 शिकायतें शाम को बिजली सप्लाई बहाल हुई तो रात में फिर फाल्ट होने के कारण बिजली चली गई और 3 घंटे तक ऐसी गर्मी में लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली अधिकारियों का कहना है कि गर...