आधी रात को कॉलेज एमडी के घर डकैती, शहर में दहशत
हापुड़, जून 2 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में पुराने दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित सीएचसी के सामने प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी और कॉलेज के एमडी के घर पर सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार की रात करीब पौने 12 बजे धावा बोलकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने पूरे परिवार को गनपाइंट पर लेकर करीब सवा किलो सोना, लाखों रुपये की नगदी, बाइक लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में इस संगीन वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर एसपी को जल्द से जल्द वारदात का पर्दाफाश कराने के निर्देश दिए। बदमाशों की तलाश में मेरठ रेंज से तीन टीम और जनपद से चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा。 यह भी पढ़ें- ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.