नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- यूपी में विधानसभा चुनाव की वोटिंग लिस्ट में गड़बड़ी की पुष्टि और दो अधिकारियों पर ऐक्शन के बाद एमएलसी की वोटिंग लिस्ट पर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को ही एमएलसी के लिए वोटिंग होनी है। इससे पहले बुधवार की शाम सोशल मीडिया पर वोटर लिस्ट के वायरल होने और उसमें अजब गजब नामों को लेकर आधी रात के बाद चुनाव आयोग की नींद खुली। रात 1.32 बजे चुनाव आयोग ने मामले की जांच का आदेश दिया। आज यानी गुरुवार की दोपहर तक कमिश्नर से रिपोर्ट भी तलब की है। कुछ घंटों बाद होने वाले एमएलसी चुनाव पर इसका क्या प्रभाव होगा, अब इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। यूपी में इलाहाबाद-झांसी स्नातक खंड के विधान परिषद (एमएलसी) के साथ ही 11 सीटों पर वोटिंग होनी है। एक तरफ चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी करने का दावा किया जा रहा है तो दूसरी तरफ वोटिंग लिस्ट की ...