उन्नाव, फरवरी 21 -- उन्नाव, वरिष्ठ संवाददाता। इंडस्ट्रियल एरिया साइट-2 स्थित इंडाग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की पशुवधशाला में प्रशासनिक छापे के दौरान नियमों की खुली अनदेखी सामने आई है। आधी रात हुए औचक निरीक्षण में पाया गया कि जिस स्थल पर पशुओं को हलाल किया जाता है, वहां सीसीटीवी कैमरे ही मौजूद नहीं थे। इतना ही नहीं, जिन वाहनों से पशु वधशाला में लाए गए, उनका रिकॉर्ड तक अभिलेखों में दर्ज नहीं मिला। गंभीर अनियमितताओं के खुलासे के बाद शासन ने तैनात पशु चिकित्सक डॉ. विमल कुमार को पद से हटा दिया है। गत वर्ष 6 जून की देर रात डीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इंडाग्रो फूड्स में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण आख्या के अनुसार, रात करीब 11:35 बजे एक वाहन सीधे वधशाला परिसर में प्रवेश कर गया, लेकिन उसका अंकन उपलब्ध अभिलेखों में दर्ज नहीं किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.