सहरसा, दिसम्बर 29 -- सिमरी बख्तियारपुर। शनिवार की देर रात भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। भीषण ठंड के बीच रात करीब बारह बजे वे अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान वे डॉक्टर के चैम्बर में गए, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। उन्होंने तत्काल सिस्टर को डॉक्टर बुलाने का निर्देश दिया। बाद में यह भी सामने आया कि निर्धारित ड्यूटी वाले डॉक्टर की जगह आपसी सामंजस्य से दूसरा डॉक्टर मौजूद था। रितेश रंजन ने इस लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और लिखित शिकायत की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में मरीजों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान वे वार्डों में पहुंचे और मरीजों से बातचीत की। ठंड से परेशान जरूरतमंदों को कंबल वितर...