आधी रात अंधेरे में डूबा हरदोई स्टेशन, मोबाइल की टॉर्च से ढूंढ़ा कोच
हरदोई, मई 22 -- हरदोई। हरदोई रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात अचानक बिजली गुल होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। करीब आधे घंटे तक स्टेशन परिसर अंधेरे में डूबा रहा। इस दौरान प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज और प्रतीक्षालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्री मोबाइल की टॉर्च के सहारे रास्ता तलाशते और अपने कोच खोजते नजर आए। बिजली जाने की यह घटना रात करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है। अचानक बिजली आपूर्ति ठप होते पूरा स्टेशन परिसर अंधेरे में डूब गया। इसी दौरान लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली 12231 सुपरफास्ट एक्सप्रेस हरदोई स्टेशन पहुंची। प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त रोशनी न होने से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में दिक्कत हुई। यह भी पढ़ें- अघोषित कटौती व ट्रिपिंग से आमजन परेशान स्टेशन पर मौजूद बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.