नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- -कैन बनाने में उपयोगी एल्युमिनियम शीट की घटी आपूर्ति और एलपीजी संकट इसका कारण नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पश्चिमी एशिया में युद्ध की आंच ने गर्मी में कैन आधारित ठंडे पेय पदार्थ की आपूर्ति को प्रभावित कर दिया है। बाजार में कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, कॉफी, फ्लेवर मिल्क व अन्य पेय पदार्थों की कैन की उपलब्धता घट कर आधी रह गई है। इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की मानें तो का पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों को कैन उचित मात्रा में नहीं मिल पा रहीं। एल्युमिनियम शीट की घटती आपूर्ति और एलपीजी संकट इसका बड़ा कारण है।राजधानी में कोल्ड ड्रिंक व एनर्जी ड्रिंक के सुपर स्टॉकिस्ट मनोज गुप्ता ने बताया कि पेट बोतल में कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक व अन्य पेय पदार्थों की कोई कमी नहीं है। यह भी पढ़ें- एल्युमिनियम के दाम बढ़ने से आटोमोबाइल उ...