बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ छानी(घास फूस से खेत में रखवाली के लिए बना स्थान) में जा गिरा जिसमें छानी में सो रहे किसान की दबकर मौत हो गई। नजदीक में सो रही पत्नी और बेटी बाल बाल बच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। गिरंवा थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी 66वर्षीय रज्जू पुत्र केशना किसानी करता था। वहीं पर छानी बना कर रहता था। सोमवार की रात आई आधी और बारिश के दौरान तालाब के भीटे में लगा पेड़ छानी के ऊपर जा गिरा जिससे रज्जू की पेड़ से दब कर मौत हो गई। नजदीक में सो रही पत्नी राजाबाई और बेटी सपना बाल बाल बच गई। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष गिरवां, चौकी प्रभारी खुरहंड विवेक त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव वालो के सहयोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.