लखीसराय, अप्रैल 6 -- चानन। निज संवाददाता अप्रैल के शुरूआती सप्ताह में सूरज चमकने लगा है। सूरज की चमक के बीच बिजली की आंख मिचौली भी शुरू हो गया है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में इजाफा होने से लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने में परेशानी होने लगी है। ऐसे में बिजली की लुका छिपी भी शुरू हो गई है। हल्की हवा या फिर बूंदा बांदी होने के बाद बिजली कट होना आम बात हो गई है। बार-बार बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे है। राम के समय बिजली कटौती से लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...