आधी घंटे की बारिश में रातू में जलजमाव, सड़कें बनी तालाब
रांची, जून 14 -- रातू, प्रतिनिधि। मानसून की पहली तेज बारिश ने रविवार को रातू प्रखंड की व्यवस्था की पोल खोल दी। करीब आधे घंटे की मूसलाधार बारिश से प्रखंड मुख्यालय से काठीटांड़, रानी बगीचा रोड नंबर एक, आमटांड़, ठाकुरगांव रोड और इतवार बाजार सहित कई इलाके जलमग्न हो गए।
जलभराव की समस्या सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीर व वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। जलजमाव के कारण लोगों को घरों में ही रहना पड़ा, जबकि दुकानदारों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था नहीं होने को इसका मुख्य कारण बताया। लोगों का कहना है कि हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता।
स्थानीय लोगों की नाराजगी रानी बगीचा रोड नंबर एक के लोगों ने जनप्रतिनिधियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.