आधी की पेंशन गई, आधे वृद्ध कर रहे इंतजार
वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिले के तकरीबन 69 हजार वृद्ध पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। इन्हें मार्च की पेंशन नहीं मिली है। यह स्थिति तब है, जबकि कुल लाभार्थियों में लगभग 59 हजार को पेंशन भेजी जा चुकी है। इसका कारण बजट का अभाव बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- वृद्धा पेंशनधारक कराएं सत्यापनलाभार्थियों की संख्या जनपद में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 1.28 लाख लाभार्थी हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से इन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन मिलती है। यह पेंशन हर तीन माह पर दी जाती है। यानी, तिमाही के हिसाब से उनके खाते में 3000 रुपये भेजे जाते हैं। इस बार मार्च में करीब 59 हजार वृद्धों को पेंशन मिली लेकिन लगभग 69 हजार मार्च से अब तक इसकी बाट जोह रहे हैं। कई लाभार्थी तो विकास भवन के भूतल पर स्थित समाज कल्याण विभाग का चक्कर भी लगा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.