देवघर, जून 7 -- देवघर। शहर में बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर सड़क किनारे साइकिल बेचने का मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। शनिवार शाम पुलिस ने सत्संग चौक के समीप सड़क किनारे साइकिल बेच रहे दो व्यक्तियों को मालवाहक वाहन सहित हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और साइकिलों के स्रोत, परिवहन तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब पांच बजे सत्संग चौक के समीप एक मालवाहक मैजिक वाहन पर दर्जनों साइकिलें लादकर बेची जा रही थीं। बताया जा रहा है कि बाजार में उपलब्ध साइकिलों की तुलना में इन्हें काफी कम कीमत पर ग्राहकों को बेची जा रही थी।

पुलिस की कार्रवाई सड़क किनारे चल रही बिक्री की जानकारी शहर के कई साइकिल व्यवसायियों को मिली, उसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत...