कौशाम्बी, दिसम्बर 12 -- मंझनपुर, संवाददाता मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत शुक्रवार को जनपद के सभी थानों की पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने गांवों, स्कूलों, बाजारों व घाटों पर पहुंचकर साइबर अपराध, नए आपराधिक कानून, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। थाना कौशांबी, महिला थाना, महेवाघाट, करारी, संदीपन घाट, सराय अकिल, पइंसा, पश्चिम शरीरा व कड़ा धाम क्षेत्रों में सैकड़ों महिलाओं-बालिकाओं से सीधा संवाद किया गया। एंटी रोमियो स्क्वॉड ने शोहदों की चेकिंग की तथा संदिग्धों को कड़ी चेतावनी दी। सरायअकिल शराफा बाजार, कड़ा के कुबरी घाट, शीतलाधाम मंदिर परिसर, करारी इंटर कॉलेज सहित अनेक स्थानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.