किशनगंज, मार्च 9 -- किशनगंज। संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जन निर्माण केंद्र की पहल पर रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केवीके अधिकारी,बाल कल्याण समिति के अधिकारी,जिला प्रशासन सहित महिलाएं मौजूद थी।भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चले 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत जिले के गांवों व कस्बों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे बाल विवाह मुक्ति रथ की यात्रा का समापन भी किया गया। इस अवसर पर जन निर्माण केंद्र के निदेशक राकेश कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें बाल विवाह के खिलाफ शपथ भी दिलवाई गई। उन्होंने कहा कि 30 दिनों में बाल विवाह मुक्ति रथ ने जिले में 1430 किलोमीटर यात्रा की। यह रथ 51 गांवो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.