हमीरपुर, अप्रैल 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में नारी शक्ति वन्दन अधिनियम अभियान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखने के बाद पत्रकार वार्ता हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कहा कि देश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए विभिन्न सरकारों ने प्रयास किया, लेकिन वर्ष 2014 से जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार आई है, तब से इस अधिनियम की कानूनी बाधाएं दूर कर इसे लागू करने की प्रक्रिया ने तेजी पकड़ी है। आगामी तीन दिवसीय विशेष सत्र में इस अधिनियम को लाया जाएगा। यह भी पढ़ें- अधिनियम विकसित भारत 2047 संकल्प को गति देने वाला है: नीरा यादव इसके लागू होने से विधानसभा व लोकसभा में भी आधी आबादी का प्रति...