बलरामपुर, मार्च 22 -- बलरामपुर। चैत्र नवरात्र में जनपद की आधी आबादी को मजबूत सुरक्षा कवच मुहैया कराने का संकल्प लिया गया है। संसाधनों को बढ़ाने पर दो करोड़ 44 लाख रुपये खर्च करने का खाका तैयार किया गया है। जिले में तैनात महिला पुलिस कर्मियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। महिला पुलिस कर्मियों के लिए संसाधनों से लैस 40 बैरक क्षमता वाला आधुनिक हॉस्टल व विवेचना कक्ष का निर्माण कराने की तैयारी की गई है। इससे जनपद के पांच शहरों व 793 ग्राम पंचायतों की 14 लाख आधी आबादी को भी लाभ मिलेगा। इसके निर्माण से महिला पुलिस कर्मियों को सुरक्षित आवासीय सुविधा मिलेगी, वहीं महिला फरियादियों को भी शिकायत दर्ज कराने में सहूलियत होगी।प्रस्तावित हॉस्टल भवन में महिला पुलिस कर्मियों के ठहरने के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं...