ललितपुर, जुलाई 22 -- ललितपुर। केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता 'नारी सशक्तिकरण' की दिशा में पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने व उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए महिला जनसुनवाई कर अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान कुल 18 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, शेष शिकायतों को सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गए। ललितपुर। राष्ट्रीय जल मिशन के अन्तर्गत अटल भूजल योजना के तह...