आधी आबादी को दी गई अधिकारों की जानकारी
कौशाम्बी, मई 22 -- मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को भी जिले की पुलिस ने व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराध से बचाव, महिला अधिकारों तथा शासन की तमाम योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी बताया गया। महिला थाना, करारी, पश्चिम शरीरा, कोखराज, महेवाघाट, चरवा, कड़ाधाम एवं सराय अकिल समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। हेल्पलाइन नंबरों की महत्ता भी बताई गई। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति : आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.