रांची, फरवरी 19 -- रांची, संवाददाता। आगामी राज्य बजट को लेकर झारखंड की कामकाजी महिलाओं और महिला उद्यमियों में खासा उत्साह है। महिलाओं का मानना है कि बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा न होकर राज्य के समग्र विकास का एक जीवंत दस्तावेज होना चाहिए। इस बार महिलाएं सरकार से एक ऐसे ठोस रोडमैप की उम्मीद कर रही हैं, जिसमें खनिज संपदा और पर्यटन की असीम संभावनाओं को राजस्व मॉडल के रूप में विकसित किया जाए, ताकि रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें। विशेषकर महिला उद्यमियों ने आसान ऋण प्रक्रिया, ब्याज में रियायत, बेहतर मार्केट लिंकेज और डिजिटल प्रशिक्षण जैसी बुनियादी सुविधाओं की पुरजोर मांग की है। विशेषज्ञों और कामकाजी महिलाओं का तर्क है कि यदि बजट में शिक्षा, कौशल विकास, शोध और स्टार्टअप को प्राथमिकता दी जाती है, तो महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.