बलरामपुर, मार्च 22 -- चैत्र नवरात्र में आधी आबादी की सुरक्षा को लेकर ललिया थाने की पुलिस व एंटी रोमियों टीम ने रविवार को बाइक रैली निकाली। आधी आबादी को सुरक्षा का एहसास कराया। महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी गई। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर एंटी रोमियो टीम ने बाइक रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया। एएसपी विशाल पांडेय व सीओ ललिया डीके श्रीवास्तव ने थाना परिसर से एंटी रोमियो टीम की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है। सभी थानों में तैनात मिशन शक्ति की टीम महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है। थाना प्रभारी संतोष कुमार मिश्र ने बाइक रैली का नेतृत्व किया। ललिया के नई बस्ती क्षेत्र में बाइक रैली निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत यहां की महिलाओं को उनके अधिकारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.