कौशाम्बी, मार्च 16 -- मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत सोमवार को भी जिले भर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बहू-बेटियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। मंझनपुर, करारी, कोखराज, कड़ा धाम, पश्चिमशरीरा, सरायअकिल समेत सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों एवं एंटी रोमियो स्क्वाड ने थाना क्षेत्रों में जाकर गुड टच-बैड टच, बाल विवाह रोकथाम, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, साक्षरता तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। अभियान के दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (पुलिस आपातकालीन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर), 102 (स्वास्थ्य), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध) एवं 181 (महिला हेल्पलाइन) के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.