हाथरस, मार्च 20 -- हाथरस। सेठ फूलचंद बागला (पीजी) कॉलेज द्वारा दयानातपुर स्थित योग वेदांत आश्रम में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का तीसरा दिन नारी सशक्तिकरण और दहेज उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को समर्पित रहा। शिविर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ. विनय कुमार वर्मा एवं डॉ. ऋषिकांत के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छोंकर ने की। उन्होंने दहेज प्रथा को सामाजिक अभिशाप बताते हुए युवाओं से दहेज मुक्त विवाह का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डॉ. नीरज गोयल ने संस्कारों और नारी सशक्तिकरण को अनुभवजन्य ज्ञान के माध्यम से समझाते हुए कहा कि वास्तविक सशक्तिकरण व्यवहारिक जीवन में मूल्यों के पालन से संभव है। वहीं प्रो. डॉ. के एन...