मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- मिर्जापुर। नेत्र चिकित्सालय से मंडलीय अस्पताल में शिफ्ट हुए चार विभाग की ओपीडी आधी अधूरी व्यवस्था के बीच शुरू कर दी गई है, जिससे मरीजों के साथ-साथ डाक्टरों को भी उपचार करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। नेत्र अस्पताल से आंख, ईएनटी, चर्म और मानसिक रोग विभाग मंडलीय अस्पताल में शिफ्ट हुए हैं। डीएम के निर्देश पर नेत्र चिकित्सालय में चल रहे चार विभाग नेत्र, ईएनटी, चर्म और मानसिक रोग विभाग 11 और 13 अप्रैल को मेडिकल कालेज से संबद्ध मंडलीय अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आनन-फानन में विभागों को अस्पताल में आधी अधूरी तैयारी के बीच शिफ्ट कर दिया गया है। जिसका खामियाजा मरीजों के साथ-साथ डाक्टरों को भी भुगतना पड़ रहा है। जिन कक्ष में विभागों को ओपीडी शुरू की गई है। उनके कक्ष पूरी तरह से सुव्यवस्थित नहीं है, जिससे डाक्टरों को मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.