आधी-अधूरी तैयारियों के बीच आज से शुरू होगा राज्य खेल विवि का पहला सत्र
हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। गौलापार स्थित उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र आज सोमवार से शुरू होने जा रहा है। हालांकि सत्र की शुरुआत किसी भव्य जश्न के बजाए आधी-अधूरी तैयारियों, सीमित स्टाफ और अस्थायी व्यवस्थाओं के बीच हो रही है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण सत्र को पहले ही एक हफ्ते के लिए टाला जा चुका था। विश्वविद्यालय में इस सत्र से दो डिग्री और आठ डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। 240 सीटों में से अब तक 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। पढ़ाई और ट्रेनिंग का खाका तो खिंच गया है लेकिन संसाधनों की कमी अब भी बड़ा रोड़ा बनी हुई है। वहीं विवि में आठ खेलों के डिप्लोमा कोर्स शुरू हो रहे हैं, जिनमें फुटबॉल भी शामिल है। विडंबना यह है कि फुटबॉल का मैदान अभी तक बनकर तैयार ही नहीं हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.