झांसी, दिसम्बर 11 -- बुधवार को मधुमक्खी पालन के बाक्स किसानों को बांटे गए। जानकारों ने बताया कि इन बाक्स में मधुमक्खी पालन किसान कर सकेंगे। इससे जो भी शहद होगा उसकी शुद्धता के कारण किसान दाम भी अधिक कमा सकते है। किसानों को कई अन्य जानकारी भी दी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी में आज राष्ट्रीय कृषि विकास योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तपोषित मधुमक्खी पालन परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षित 80 किसानों व युवाओं को मधु पेटिकाएँ मुहैया कराई गईं। पूर्व डीडीजी(एनआरएम)/रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय विद्वत परिषद् के सदस्य डॉ. एके सिंह एवं कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से पेटिकाएँ प्रदान कीं और कृषि विविधीकरण में मधुमक्खी पालन की महत्ता पर ज़ोर दिया। पूर्व डीडीजी डॉ. एके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.