आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने सचिव की बीडीओ से की शिकायत
उन्नाव, मार्च 27 -- सोनिक। बिछिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत सराय कटियान के धर्मेंद्र रावत, रोहित, रीता, अरविंद, इंद्रपाल, गरिमा, रंजीत सहित आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी को शिक़ायती पत्र देते हुए उनकी पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकारी शिवांक की शिकायत की। गांव के सचिवालय में नहीं मिलने के अलावा फोन करने पर मोबाइल रिसीव न करने आदि शिकायतें की। धर्मेंद्र ने बताया वह तीन महीने से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ब्लाक के चक्कर लगा रहे हैं। ग्राम विकास अधिकारी ने उनसे सभी आवश्यक अभिलेख भी ले लिए थे। इसके बावजूद उनका काम नहीं किया। एक तो वह मिलते नहीं जब मिलते हैं। तो कोई न कोई समस्या बताकर टरका देते हैं। ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की जाए जिससे हम ग्रामीणों की समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.