नई दिल्ली, जून 9 -- डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी अपनी फिल्म 'आनंद' बना रहे थे। आप जब भी 'आनंद' फिल्म का नाम सुनते हैं, तो आपके दिमाग में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन का नाम जरूर आता होगा और वो डायलॉग भी, 'बाबूमोशाय, जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं।' लेकिन आपको ये बात नहीं पता होगी कि इस फिल्म के लिए ऋषिकेश मुखर्जी की पहली पसंद राजेश खन्ना नहीं, बल्कि किशोर कुमार थे।फिर क्या हुआ? उन दिनों किशोर कुमार का किसी बंगाली फिल्म प्रोड्यूसर के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर तगड़ा झगड़ा चल रहा था। किशोर दा ठहरे गुस्से के तेज। उन्होंने आव देखा न ताव और अपने घर के दरबान से कह दिया, 'अब से कोई भी बंगाली प्रोड्यूसर मेरे घर आए, तो उसे अंदर मत आने देना, सीधे बाहर से ही भगा देना!' यह भी पढ़ें- किशोर कुमार ने लेटकर गाया था अमिताभ बच्चन का ये गाना, आज भी सुन झूम ...