आधा सत्र बीता, गणवेश का बजट नहीं आया
अल्मोड़ा, सितम्बर 10 -- द्वाराहाट। नया शैक्षिक आधा बीतने को है, लेकिन सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब तक गणवेश की धनराशि उपलब्ध नहीं हो सकी है। इससे अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावकों के मुताबिक शिक्षा विभाग की उदासीनता का खामियाजा विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालयों को भुगतना पड़ रहा है। कुछ विद्यालयों ने किसी तरह उधार लेकर बच्चों को गणवेश उपलब्ध करा दी, लेकिन अधिकांश विद्यालय अभी भी बजट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालयों की व्यवस्थाएं लगातार उधार के भरोसे चलानी पड़ रही हैं। मध्याह्न भोजन (एमडीएम) से लेकर गणवेश तक के लिए कई बार उधार लेना पड़ता है। ऐसे में समय पर भुगतान नहीं होने के कारण इस बार दुकानदार भी लंबे समय के लिए उधार देने से कतरा रहे हैं। कहना है कि कई बच्चों की पुरानी गणवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.