बरेली, मार्च 15 -- जिला अस्पताल में शनिवार को आधा दिन की ओपीडी का संचालन हुआ। दोपहर 11:30 बजे पर्चा बनना बंद हो गया और 12 बजे ओपीडी बंद हो गई। जानकारी नहीं होने की वजह से दोपहर 2 बजे तक मरीज इलाज कराने जिला अस्पताल आते रहे। इमरजेंसी में 22 मरीजों को एंटी रेबिज वैक्सीन लगाई गई। माह का दूसरा शनिवार होने की वजह से जिला अस्पताल में हाफ डे ओपीडी रही। ओपीडी में 600 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। दोपहर 12 बजे ओपीडी बंद हो गई। लेकिन उसके बाद भी मरीजों का आना जारी रहा। इसमें सामान्य मरीज तो चले गए लेकिन गंभीर मरीजों को लेकर परिजन इमरजेंसी पहुंचे। सांस संबंधी परेशानी वाले 2 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ ही कुत्ते-बंदरों का हमला भी बंढ़ गया है। शनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.