हरदोई, अप्रैल 16 -- हरदोई। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र की आधा दर्जन सड़कों की हालत जल्द संवरेगी। इससे हजारों ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख के सांसद अशोक कुमार रावत के प्रयास के बाद सुन्नी बगौड़ा मार्ग से पनुआ गोसवा तक जाने वाला संपर्क मार्ग जल्द संवरेगा। इसके लिए करीब 99 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सड़क संवारने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह हुसालपुर बेरुआ सड़क के लिए 21 लाख, विमल के मकान से विजय के मकान तक इंटरलाकिंग व नाली बनाने के लिए 17 लाख, राकेश के मकान से गांव की डामर सड़क तक जाने वाले रास्ते को बनाने के लिए 21 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह ठकुरी खेड़ा सुमनखेड़ा में लालता प्रसाद के मकान से पार्थेश्वर महादेव मंदिर तक इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.