फिरोजाबाद, अप्रैल 11 -- स्कूलों से पाठ्यपुस्तकों एवं यूनिफॉर्म की बिक्री स्कूल परिसरों से किए जाने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। हिन्दुस्तान द्वारा स्कूल संचालकों की जिलेभर में की जा रही मनमानी को लेकर खबरें प्रकाशित करने के बाद पिछले दिनों जिले भर में हुए निरीक्षण के बाद आधा दर्जन प्राइवेट स्कूलों को एक एक लाख रुपये जुर्माने के नोटिस जारी करते हुए इनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। बताते चलें कि सत्र प्रारंभ से ही हिन्दुस्तान ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा किताबों में कमीशनखोरी और परिसरों से इनकी बिक्री करने का मुद्दा उठाते हुए खुलासा किया था कि किस तरह से अभिभावकों की जेब खाली करने के ठेके उठ गए हैं। यूनिफॉर्म से लेकर अन्य में भी स्कूल संचालकों की मिलीभगत रहती है। हिन्दुस्तान के खुलासे के बाद नवीन शिक्षा नीति 2023 एवं विभागीय निर्देशों के अनुपाल...