रांची, मई 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर पिछले दो दिनों से अफरा-तफरी के बीच रविवार को स्थिति अपेक्षाकृत सामान्य रही। शहर के कुछ पेट्रोल पंपों पर सुबह ही तेल खत्म हो गए थे, लेकिन अधिकांश पंपों पर तेल थे और वहां सामान्य रूप से बिक्री जारी रहने से लोगों में पैनिक फीलिंग काफी हद तक कम रही। रविवार को तेल डिपो बंद रहने के कारण डिपो से सप्लाई नहीं हुई। जिन पेट्रोल पंपों पर शनिवार की रात तक टैंकर पहुंचे थे, वहां सुबह से पेट्रोल दिया गया। इनमें भी कई पंपों के तेल दोपहर बाद खत्म हो गए, जिस कारण पेट्रोल पंपों पर नो फ्यूल का बोर्ड लगा दिया गया। रविवार की सुबह लालपुर और प्लाजा चौक स्थित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो जाने के कारण वहां नो फ्यूल का बोर्ड लगा था। बिरसा चौक स्थित इंद्रप्रस्थ पेट्रोल पंप पर दोपहर...