आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट, पूर्वांचल पौने चार घंटे देरी से आई
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर। विभिन्न रेलखंडों पर मेंटेनेंस कार्य को लेकर ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित तरीके से किया गया। मंगलवार को मुजफ्फरपुर आने वाली सात से अधिक ट्रेनें एक घंटा से लेकर पौने चार घंटे की देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को मुजफ्फरपुर जंक्शन समेत कई छोटे-बड़े स्टेशनों पर ट्रेन के इंतजार में बैठना पड़ा। 03215 पूर्णिया-पाटलिपुत्र स्पेशल तीन घंटे, 15048 पुर्वांचल एक्सप्रेस 3.41 घंटे, 13225 जयनगर-आरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 1.28 घंटे, 14649 जयनगर- अमृतसर सरयु यमुना एक्सप्रेस 3.13 घंटे, 13022 मिथिला एक्सप्रेस 1.34 घंटे, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस 1.10 घंटे और 15566 वैशाली एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से पहुंची। स्थानीय ऑपरेटिंग के पदाधिकारियों ने बताया कि ये ट्रेनें दूसरे स्टेशनों पर विलंब हुई थीं। मुजफ्फरपुर में देरी नहीं हुई।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.