आधा दर्जन शिक्षकों का किया गया स्थानांतरण
दरभंगा, मई 13 -- दरभंगा। लनामिवि में आधा दर्जन शिक्षकों का प्रशासनिक एवं शैक्षणिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार सीएम कॉलेज के हिंदी विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बिंदु चौहान को विवि के पीजी हिंदी विभाग, आरबी कॉलेज के मनोविज्ञान शिक्षक डॉ. कुतुबुद्दीन अंसारी को एमएलएसएम कॉलेज में स्थानांतरण किया गया है। आरबी कॉलेज के रसायन शिक्षक डॉ. रीतु सांगवान को वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में प्रतिनियुक्त किया गया है। मारवाड़ी कॉलेज से समाजशास्त्र शिक्षक डॉ. सुनीता कुमारी को विवि के पीजी समाजशास्त्र विभाग, आरएन कॉलेज से फिजिक्स शिक्षक डॉ. रीना कुमारी को बीएमए कॉलेज, बहेड़ी तथा वीएसजे कॉलेज, राजनगर से मनोविज्ञान शिक्षक डॉ. मनीष कांत को जेएमडीपीएल कॉलेज, मधुबनी में तबादला किया गया । यह भी पढ़ें- नए डिग्री कॉलेजों में हुई शिक्षकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.