गढ़वा, जनवरी 16 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को श्रीबंशीधर नगर पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर सघन जांच की गई। जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन कर चल रहे आधा दर्जन से अधिक तीन और चारपहिया वाहनों को जब्त किया गया। वाहन चालकों का चालान काटा गया। पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों में तीन कमांडर, दो बोलेरो, तीन टेंपो और तीन टोटो शामिल हैं। जांच के दौरान यह पाया गया कि कई वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर वाहन चला रहे थे। उससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। उक्त संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि बीते कुछ दिनों में सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.