भदोही, मई 20 -- सुरियावां, हन्दिुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुसा पुल के पास मंगलवार की देर शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि आधा दर्जन वाहनों का चालान काट नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान बताया कि वाहन को उतना ही तेज चलाएं जितने पर नियंत्रण बना रहे। शराब का सेवन कर गाड़ी चलाना किताना घातक होता है, यह हादसा होने के बाद पता चलता है। रात में वाहन चलाएं तो यातायात नियमों का पालन जरूर करें। नियमों की अनदेखी ही सड़क दुर्घटना का कारण बन रहा है। यह भी पढ़ें- महेशखूंट चौराहा पर किया वाहन चेकिंग, हड़कंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...