आधा दर्जन वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
जहानाबाद, जून 1 -- करपी, निज संवाददाता। करपी एवं शहर तेलपा थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आधार पर विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाकर आधा दर्जन वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार करपी थाना क्षेत्र के करपी निवासी दीनानाथ बिंद एवं वेंकटेश शर्मा, नरगाडीह गांव निवासी संदीप कुमार तथा मुकुल पटेल और मिर्जापुर गांव निवासी सुरेश पासवान को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय से पूर्व में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं शहर तेलपा थाना अध्यक्ष बालेश्वर पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मोतीचक गांव में छापेमारी कर ओमप्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.