मधेपुरा, मई 27 -- कुमारखंड। प्रखंड के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत स्थित चैनपुर वार्ड 2 व 10 में करीब आधा दर्जन लोग खसरा के प्रकोप से बीमार हो गए हैं। सूचना मिलते ही बुधवार को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार गुप्ता प्रभावित गांव पहुंच कर मरीज और उसके परिवार से मिले और स्वास्थ्य से संबंधित विशेष जानकारी ली। डॉ. गुप्ता ने कहा कि यह वायरल बीमारी है। इससे संक्रमित लोग समय पर इलाज कराना सुनश्चिति करें। उन्होंने कहा कि खसरा बीमारी एक दूसरे के संपर्क से होता है। जो व्यक्ति संक्रमित नहीं है वह संक्रमित लोगों से बचें और खानपान का ख्याल रखें। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के पूरे शरीर पर छोटे छोटे जख्म हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में खसरा व चिकन पॉक्स के मरीज बढ़े उन्होंने समय पर उपचार कराने की बात कही। मौके पर बीएचएम कुमार धनंजय, बीसीएम ...