आधा दर्जन लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी
देवरिया, फरवरी 24 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विदेश भेजने का झांसा देकर आधा दर्जन लोगों से करीब छह लाख रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि कबूतरबाज ने सभी पीड़ितों के पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। लंबे समय तक टालमटोल करने के बाद मंगलवार को सभी जालसाजी के शिकार पीड़ितों के साथ एक दर्जन लोग कोतवाली सलेमपुर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज के वार्ड नम्बर सात शंकर नगर निवासी इरशाद खान पुत्र इदरीश ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बेरोजगारी के चलते पास के गांव के एक युवक ने उन्हें विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि युवक ने दो किस्तों में एक लाख साठ हजार रुपये लेने के साथ उनका पासपोर्ट भी रख लिया। काफी समय बीतने के बाद भी जब विदेश भेजने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी तो पूछने पर जालसाज ने पासपोर्ट पर फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.