उरई, अगस्त 3 -- उरई। संवाददाता झांसी कानपुर के अलावा एट कोंच लाइन पर आधा दर्जन रेलवे गेटों पर रोड लाइट खराब होने की वजह से अंधाकुप पड़ा हुआ है। अंधेरा होने की वजह से आएदिन कीडे़ मकोडे़ निकल आते हैं। इससे रेल कर्मियों को दिक्कत होती है। रेल कर्मियों ने बताया कि कई बार विभाग को अवगत कराया, पर कुछ नहीं हुआ। वहीं, इलेक्ट्रिक विभाग के एसएसई मोहित शुक्ला का कहना है कि रेलवे गेटों पर बिजली की समुचित व्यवस्था है। जहां दिक्कत होती हैं, उसे दूर कराया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...