देवरिया, अप्रैल 10 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। एक युवक और उसके दो दोस्तों को रास्ते में घेरकर लोहे की हाथ पंजे से जानलेवा हमला करने व बाइक को तोड़ने के मामले में महुआडीह पुलिस ने आधा दर्जन मनबढ़ युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास करने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है ।महुआडीह थाना क्षेत्र के चिउरहा खास के सेमरहा टोला निवासी भीखम चौहान पुत्र सत्यदेव चौहान ने महुआडीह पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका भतीजा रंजीत चौहान अपनी बाइक से गांव के ही दो दोस्तों को लेकर खेत के तरफ जा रहा था। उसी दौरान गांव के ही कुछ मनबढ़ युवकों ने रास्ते में घेर लिया और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे । इसके बाद मनबढ़ युवकों ने बाइक को तोड़ दिया इसका विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने उनके भतीजे व उसके दोनों दोस्तों को लाठी डंडे व लोहे के हाथ पंजे से मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.