मिर्जापुर, मार्च 2 -- मिर्जापुर। नगर के बरौंधा रेलवे लाइन के पास बनाए जा रहे नए ओवरब्रिज के पास अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए आधे नगर की बिजली आपूर्ति दो दिनों से बाधित हो गई। इस समस्या के काराण आवास विकास कालोनी, शुक्लहा, स्टेशन रोड, पीलीकोठी समेत दर्जन भर मोहल्लों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 11 बजे से देर शाम तक कटौती किए जाने से नगर के लोगों का कामकाज बाधित हो जा रहा है। बिजली कटौती से उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद केबल बिछाने के कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही है। नगर के बरौंधा रेलवे लाइन के पास नगर में प्रवेश के लिए नया ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। नये ओवरब्रिज के पास से नगर में बिजली आपूर्ति के लिए अंडरग्राउंड केबल बिछाया जा रहा है। नगर के पथरहिया और जंगीरोड उपकेंद्र से अलग-अलग फीडर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.