कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को विकास खंड मूरतगंज क्षेत्र के हर्रायपुर व कनैली गांवों में औषधि निरीक्षक माधुरी सिंह ने करीब आधा दर्जन मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी कर निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं पाई गईं, जिनके खिलाफ विभाग ने आगे कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। निरीक्षण के दौरान दवाओं के रखरखाव, एक्सपायर्ड दवाओं के निस्तारण, कफ सिरप के भंडारण और उनकी खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। कई दुकानों पर रिकॉर्ड अधूरा मिलने और दवाओं के रखरखाव में लापरवाही सामने आई।औषधि निरीक्षक माधुरी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देश हैं कि आम जनता को किसी भी प्रकार की गलत, एक्सपायर्ड, नकली या नशीली दवाएं न मिलें। इसके लिए लगातार अभियान चलाकर मेडिकल स्टोरों की जांच...