फिरोजाबाद, मई 18 -- शिकोहाबाद पुलिस ने मलिखानपुर जाने वाले मार्ग स्थित रूपनगर के पास से एक खाली मैदान से बाइक चोर गिरोह के 5 बाइक चोरों को दबोच लिया। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से आधा दर्जन बाइक, उनके पार्ट्स, तमंचा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने 5 बाइक चोरों को जेल भेज दिया। पुलिस अपराध को रोकने के लिए वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि मलिखानपुर रोड स्थित रूपनगर के खाली प्लाट के बाइक चोर गिरोह के सदस्य एकत्रित हुए हैं। उनके पास चोरी की बाइक हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर बाइक चोरों की घेराबंदी शुरू कर दबोच लिया। यह भी पढ़ें- बिहार में चोरी के बाद शाहजहांपुर में डकैती की तैयारी, अंतरराज्यीय गैंग दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...