बलिया, सितम्बर 30 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के गायघाट गेज पर मीडियम फ्लड के करीब पहुंच चुकीं गंगा का रुख इस सीजन में तीसरी बार आबादी की ओर हो गया है। उग्र हो चुकी नदी के बाढ़ का पानी आधा दर्जन बस्तियों में प्रवेश कर चुका है। बढ़ाव का क्रम इसी प्रकार बना रहा तो अगले चौबीस घंटों में दर्जनभर और बस्तियों के साथ ही आधा दर्जन शिक्षण संस्थान भी बाढ़ की आगोश में आ जायेंगे। नदी की रफ्तार को देख तटवर्ती क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।

भयंकर बारिश का प्रभाव पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई भयंकर बारिश के बाद बैराजों से डिस्चार्ज किये गए पानी के चलते गंगा एक बार फिर से उग्र हो गयी है। आलम यह है कि घटाव के बाद खतरा बिंदु से काफी नीचे उतर आया जलस्तर दो दिनों के बढ़ाव में ही एक बार फिर खतरा बिंदु (57.615) मीटर को पार कर मीडियम फ्लड लेवल (58.615 मीटर) के...