समस्तीपुर, मार्च 7 -- विभूतिपुर। स्थानीय पुलिस ने सअनि विमल कुमार के नेतृत्व में आधा दर्जन आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया है। सभी आरोपी कल्याणपुर के हैं। पुलिस ने प्रियांशु कुमार, रौशन कुमार, आयुष कुमार, मनीषा देवी, आंचल देवी, अस्मिता कुमारी के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने देते हुए बताया कि ये सभी यदि 15 दिनों के अंदर कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं तो इनके घरों पर कुर्की की जायेगी। ये सभी आरोपी एक ही मामले में नामजद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...