अंबेडकर नगर, मई 27 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शैक्षिक अध्यापन अधीनस्थ (राजपत्रित) सेवा समूह ख उच्चतर के तहत जिले के आधा दर्जन प्रधानाध्यापकों को पदोन्नति मिली है। ये सभी लंबे समय समय से पदोन्नति के लिए प्रयासरत थे। प्रमोशन पाने पर शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है। शासन और विभाग के निर्देश पर सभी पदोन्नत प्रधानाध्यापकों ने अपने विद्यालय में ही कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इनका पदस्थापन बाद में विभाग की तरफ से किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि लोक सेवा आयोग प्रयागराज में संपन्न डीपीसी के जिले से पदोन्नति पाने वालों में राजकीय हाईस्कूल फरीदपुर कुतुब की प्रधानाध्यापिका डॉ. तारा वर्मा, राजकीय हाईस्कूल रामगढ़ के प्रधानाध्यापक यदुनाथ यादव, राजकीय हाईस्कूल बसिया की प्रधानाध्यापिका तकदीस फातमा, राजकीय हा...