बगहा, मार्च 28 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर एसपी रामानंद कौशल ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में जिला आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया पुलिस निरीक्षक संजय कुमार पाठक को बगहा अंचल से विधि-व्यवस्था पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय तथा मधनिषेध के अतिरिक्त कार्य के साथ पटखौली थाना का पर्यवेक्षण दायित्व सौंपा गया है। पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार पासवान को रामनगर से बगहा अंचल का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार को वाल्मीकिनगर थाना अध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है। पुलिस निरीक्षक हृदयानंद सिंह को साइबर थाना,पुलिस निरीक्षक अनुज कुमार को साइबर थाना से य...