आधा दर्जन ट्रेनें विलंब, यात्री रहे परेशान
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर। जंक्शन आने वाली आधा दर्जन प्रमुख ट्रेने बुधवार को विलंब रहीं। इससे यात्री परेशान रहे। 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस सबसे अधिक 3.16 घंटे देर रही। इसके अलावा, 15706 दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक घंटे 51 मिनट और 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस तीन घंटे 13 मिनट विलंब से पहुंची। जबकि, 19483 अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस 2 घंटे 51 मिनट, 14112 बापूधाम एक्सप्रेस एक घंटे 30 मिनट की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची और 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस 1 घंटे 45 मिनट की देरी से प्रयागराज के लिए खुली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.